Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बसुकेदार में सड़क से नीचे पलटी पोकलैंड मशीन, चालक घायल

दस्तक पहाड न्यूज बसुकेदार। जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को सड़क निर्माण कार्य में लगी पोकलैंड मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मशीन चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने घायल चालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसुकेदार पहुंचाया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार, 23 अगस्त को बसुकेदार बाजार से करीब 100 मीटर आगे एक पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे पलट गई। सूचना मिलते ही बसुकेदार की डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और मशीन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।घायल चालक की पहचान रोशन लाल (47 वर्ष), पुत्र लूथी लाल, निवासी डालसिंगी, बसुकेदार के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसुकेदार में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया गया कि पोकलैंड मशीन को छेनागाड़ से ट्रॉला के माध्यम से विनो बैंड के पास बाधित मोटर मार्ग को खोलने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बसुकेदार के समीप अचानक पोकलैंड मशीन ट्रॉला से नीचे गिर गई और सड़क से करीब 10 मीटर नीचे पलट गई। मशीन निजी तौर पर किराये पर ली गई थी। घटना में चालक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 23 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

अगस्त्यमुनि में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की साहित्यिक विरासत और अवतार सिंह राणा के संघर्ष को किया याद, प्रोफेसर मृदुला जुगरान, कल्याण सिंह पुंडीर हुए सम्मानित, नयी पीढ़ी ने कविता, चित्रों में संजोयी विरासत

[news_reels]
WhatsApp