दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 9 और 10 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में किया जाएगा। खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इन ट्रायल्स में जिले के इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि फुटबॉल, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। वहीं वॉलीबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन में केवल बालक वर्ग तथा हॉकी में केवल बालिका वर्ग के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आयु 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।खेल विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि पहुंचने की अपील की है। ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि से संपर्क किया जा सकता है।











