दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक मेला” की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
मेला समिति के महासचिव पृथ्वीपाल सिंह रावत के अनुसार बैठक 30 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के मीटिंग हॉल में आहूत की गई है। बैठक में मेला समिति के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। बैठक में मेले की तैयारियों, आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मेला समिति के सदस्यों से आयोजन को बेहतर बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देने की अपील की गई है।











