Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड में अगले 18 घंटे भारी! बारिश का रेड अलर्ट, 5 जिलों में स्कूल बंद; 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखंड में अगले 18 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने 1 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे से 2 सितंबर की सुबह 10 बजे तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर कुमाऊं मंडल में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) भी अलर्ट मोड पर है।

10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट : मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और चमोली समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर आने की आशंका है। मौसम संबंधी यह चेतावनी 1 सितंबर की शाम से 2 सितंबर की सुबह तक प्रभावी रहेगी।

Advertisement Box

नैनीताल-अल्मोड़ा में अत्यंत भारी बारिश की आशंका: USDMA की ओर से जारी सूचना के अनुसार 2 सितंबर की सुबह 10 बजे तक नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के कई क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इनमें चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली और द्वाराहाट समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी: भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर में स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। संबंधित जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन और SDRF अलर्ट: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीमें पहले से तैनात हैं, जबकि संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव तंत्र को तैयार रखा गया है।

पहाड़ों में यात्रा से बचने की अपील: भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने, नदियों और गदेरों का जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।लोगों को सलाह दी गई है कि भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम की स्थिति तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।अगले 18 घंटे उत्तराखंड के लिए बेहद अहम हैं। खासकर कुमाऊं के संवेदनशील इलाकों में लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 03 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp