Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऊखीमठ में डॉ. कैलाश पुष्पवान को सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं, मातृशक्ति ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग तेज

दस्तक पहाड़ न्यूज ऊखीमठ। पंचकेदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य परकंडी प्रीति पुष्पवान के पति सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कैलाश पुष्पवान की सड़क हादसे में हुई आकस्मिक मृत्यु के बाद पूरे केदारघाटी क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, होटल एवं होम स्टे संचालकों, युवाओं, मातृशक्ति तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत डॉ. कैलाश पुष्पवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कैंडल मार्च भारत सेवाश्रम आश्रम से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर बड़ी संख्या में लोग मार्च में शामिल हुए। शहीद स्मारक पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन नजर आया।असमय निधन को बताया अपूरणीय क्षति: श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कैलाश पुष्पवान का असमय निधन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के डॉ. कैलाश सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए थे। होटल, होम स्टे, पर्यटन, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को लोगों ने याद किया।आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग: कैंडल मार्च के दौरान हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग प्रमुखता से उठाई गई। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में व्यापार मंडल ऊखीमठ के अध्यक्ष राजीव भट्ट के नेतृत्व में व्यापार संघ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तराखंड को पत्र भेजकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्थानीय लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने भी जताया दुख: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने भी डॉ. कैलाश पुष्पवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को ऊखीमठ में भारत सेवाश्रम आश्रम की ओर जाने वाली PWD सड़क पर हुई दुर्घटना में डॉ. कैलाश के निधन से वह बेहद दुखी हैं और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।उन्होंने दुर्घटना के बाद अब तक वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ऐश्वर्या रावत के अनुसार, घटना के दिन ही उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर से मामले में जल्द कार्रवाई कर वाहन चालक को पकड़ने के संबंध में बातचीत की थी।ऐश्वर्या रावत ने दुर्घटना स्थल पर सड़क की स्थिति को लेकर PWD ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता राकेश नैथानी से भी वार्ता की। उनके अनुसार, संबंधित अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर सड़क सुधारीकरण के लिए टेंडर लगाया जा चुका है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क का सुधारीकरण और चौड़ीकरण होने से भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने एक स्वर में डॉ. कैलाश पुष्पवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरोपी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और दुर्घटना स्थल पर सड़क सुधार कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।

Advertisement Box

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 02 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp