Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा

दस्तक पहाड़ न्यूज, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आगामी एक सप्ताह के भीतर यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और अलर्ट मोड पर रहते हुए आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून अवधि समाप्त होने के बाद श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग, पैदल मार्ग, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, खाद्य सामग्री, परिवहन सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं पहले से पूरी तरह तैयार रखी जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement Box

शौचालयों की स्वच्छता और पानी की उपलब्धता पर जोर : डीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग एवं पैदल मार्गों का निरीक्षण करने वाली विभागीय टीमें शौचालयों की स्वच्छता और पानी की उपलब्धता का भी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। शौचालयों में नियमित सफाई, पर्याप्त पानी और आवश्यक सफाई सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सामग्री और गैस की पर्याप्त आपूर्ति के निर्देश: जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप किसी प्रकार की कमी न हो।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी दिए निर्देश: चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुचारू रखने को कहा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल रिलीफ पोस्ट में आवश्यक दवाइयों, उपकरणों एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए।

क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त करें: डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग या पैदल मार्ग पर जहां भी कोई कमी अथवा आवश्यकता सामने आती है, उसे तत्काल चिह्नित कर निर्धारित समय सीमा में समाधान किया जाए। मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई व्यवस्थाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने को कहा गया, ताकि यात्रा का द्वितीय चरण सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो सके।उन्होंने सभी विभागों को अपनी-अपनी कार्ययोजना के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा नियमित फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लें और कमी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि द्वितीय चरण की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग संजीव कुमार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ आर.पी. नैथानी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, एसडीओ दिवाकर पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp