Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

दीपक बेंजवाल  / दस्तक पहाड़ न्यूज।। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट, बड़ौत (बागपत), उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में देशभर के विभिन्न राज्यों के चयनित 115 रचनात्मक, सृजनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया है, जिनमें रुद्रप्रयाग जनपद की शिक्षिका ललिता रौतेला भी शामिल हैं।

समारोह का आयोजन सोमवार 5 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर मेडिसिटी हॉस्पिटल परिसर, कोताना रोड, बड़ौत (बागपत), उत्तर प्रदेश स्थित मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। देशभर से चयनित शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति द्वारा शिक्षकों से गूगल फॉर्म के माध्यम से प्राप्त विभिन्न जानकारियों तथा अन्य माध्यमों से किए गए विश्लेषण के आधार पर सम्मान के लिए शिक्षकों का चयन किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार देशभर से 115 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Advertisement Box

उत्तराखंड से चयनित नौ शिक्षक

  1. रश्मि रावत — PGT Chemistry, अ.उ.रा. इ. कॉलेज चैलूसैंण, द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल।
  2. ललिता रौतेला — सहायक अध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज मणिपुर, रुद्रप्रयाग।
  3. आरती चिटकारिया — प्रधानाध्यापक, राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, देहरादून।
  4. चन्द्रशेखर जोशी — प्रधानाध्यापक, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी, पिथौरागढ़।
  5. गोकुल गिरी — सहायक अध्यापक, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेड़ा, पिथौरागढ़।
  6. रश्मि उनियाल — स0 अ0 विज्ञान, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्रास्टनगंज, कोटद्वार।
  7. संगीता कुकरेती — स0 अ0 विज्ञान, राजकीय इंटर कॉलेज दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल।
  8. कुसुमलता कोटनाला — स0 अ0 विज्ञान, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली, पौड़ी गढ़वाल।
  9. दीपिका रावत — प्रवक्ता, इंटर कॉलेज द्वियूला पोखाल, पौड़ी गढ़वाल।

रुद्रप्रयाग के लिए गौरव का अवसर: ललिता रौतेला के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने से रुद्रप्रयाग जनपद के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। राजकीय इंटर कॉलेज मणिपुर में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत ललिता रौतेला को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। मूल रूप सें ग्राम कोयलपुर डांगी गुनाऊ निवासी शिक्षिका अगस्त्यमुनि में रहती है।

उत्तराखंड के इन नौ शिक्षकों का चयन प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने के रूप में देखा जा रहा है। समारोह में चयनित सभी शिक्षकों को सम्मान प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा जाएगा।

ललिता रौतेला के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल सहित जनपदवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ललिता रौतेला के सम्मान को रुद्रप्रयाग जनपद और पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताया।

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल">
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp