Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

खुशखबरी : रुद्रप्रयाग के युवा किसान अजय नेगी को पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेले में मिला ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत भणज निवासी युवा कृषक अजय नेगी को कृषि के क्षेत्र में अभिनव कार्य करने के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से सम्मानित किया। पंतनगर में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में राज्य के नौ जिलों के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। रुद्रप्रयाग जिले से अजय नेगी को सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है।

Advertisement Box

25 हजार की नौकरी छोड़ खेती को बनाया रोजगार

अजय नेगी पहले पशुपालन विभाग में संविदा पर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे और उन्हें करीब 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। वर्ष 2019-20 में कोरोना काल के दौरान पिता की तबीयत खराब होने पर उन्हें संविदा नौकरी छोड़कर गांव लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सरकारी योजनाओं और विभागीय योजनाओं का लाभ लेते हुए खेती-बागवानी को अपना रोजगार बनाने का निर्णय लिया।अजय नेगी ने सब्जी एवं फल उत्पादन के साथ-साथ जूस का छोटा कारोबार भी शुरू किया। वर्तमान में वह 12 नाली से अधिक भूमि पर धान, दलहन, मंडुवा, झंगोरा, कीवी, माल्टा, नारंगी, कागजी नींबू, ब्रोकली, मिर्च और अदरक का उत्पादन कर रहे हैं।

कीवी और माल्टा बने आय के प्रमुख स्रोत

अजय नेगी की मेहनत और आधुनिक खेती के प्रति रुचि का परिणाम है कि आज कीवी और माल्टा उनकी आय के प्रमुख स्रोत बन चुके हैं। खेती-बागवानी से वह वर्तमान में करीब 60 से 70 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रहे हैं।अजय नेगी की यह सफलता पहाड़ में रहकर खेती-बागवानी को रोजगार का मजबूत माध्यम बनाने की दिशा में युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पहाड़ों में भी कृषि एवं बागवानी से अच्छी आमदनी हासिल की जा सकती है।अजय नेगी को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि रुद्रप्रयाग जिले के किसानों और युवाओं के लिए भी गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp