दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। सोमवार, 05 अक्तूबर 2026।। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसुविधाओं और अवस्थापना विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
जनपद में 50 स्ट्रीट लाइट, 50 बेंच और दो आधुनिक पिंक टॉयलेट स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार हुआ। इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड में एक सिटी पार्क अथवा खेल मैदान विकसित करने पर भी चर्चा की गई।राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर सड़क सीमा से 50 मीटर क्षेत्र को प्राधिकरण के दायरे में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने तथा पीआरडी के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं लेने पर भी विचार हुआ।आयुक्त ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।










