Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

दस्तक पहाड न्यूज कोटद्वार। बालासौड़ में घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता महिला के अपने बेटे ने ही की थी। आरोपी जेवर लेकर राजस्थान फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के चलते आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बालासौड़ निवासी अनीता ने 5 अक्टूबर 2026 को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात में अनीता का बेटा दीपांशु राजपूत ही शामिल था।पुलिस को आरोपी की लोकेशन राजस्थान में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर झालूपुरा, जयपुर से दीपांशु राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 20 लाख रुपये कीमत के 10.50 तोला सोने के आभूषण और 891 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए।

Advertisement Box

महंगे शौक के लिए मां के जेवर पर डाली नजर

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गलत संगत, बढ़ते खर्च और निजी शौक पूरे करने के लिए उसने मां के जेवर चोरी किए थे। वारदात के बाद वह जेवर लेकर राजस्थान फरार हो गया था।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते आरोपी ज्यादा समय तक पुलिस से बच नहीं सका। पुलिस ने दीपांशु राजपूत निवासी बालासौड़, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: करीब 20 लाख रुपये कीमत के 10.50 तोला सोने के आभूषण एवं 891 ग्राम चांदी के आभूषण।

गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार">
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp