Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग/चमोली। मंगलवार 6 अक्टूबर की रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र चमोली में जमीन से करीब 13 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। NCS के अनुसार चमोली में भूकंप की तीव्रता 4.9 बताई जा रही है और गहराई 13 किमी है।अंतरराष्ट्रीय स्रोत EMSC ने 5.1 बताया है। भूकंप के झटके केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहे। दिल्ली-NCR में भी करीब 10:25 से 10:29 बजे के बीच तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली के साथ नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने भूकंप महसूस होने की जानकारी दी।वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली रोड, जिगर कॉलोनी, कटघर, सिविल लाइंस, दीवान के बाजार, बिलारी, एकता विहार और ठाकुरद्वारा सहित कई इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्हें करीब 10:23 बजे भूकंप का एहसास हुआ।

Advertisement Box

इससे पहले मंगलवार सुबह अफगानिस्तान में भी भूकंप आया था, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उस भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई थी।

फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं

रात में आए भूकंप के बाद फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दस्तक पहाड़ News | सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

 

 

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp