Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर होगा सत्यापन

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग , 7 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं एवं नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों एवं मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में बीएलओ, बीएलए-2 एवं बीएजी के माध्यम से पात्र मतदाताओं का सत्यापन तथा नामांकन संबंधी कार्यवाही की जाएगी।इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सत्यापन अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन कार्मिक पात्र मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नागरिकों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ा जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रहे।

Advertisement Box

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, प्रधान सहायक बाल विकास महेश्वर भट्ट, निर्वाचन से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उदयवीर बर्थवाल, कनिष्ठ सहायक संजय सिंह, जिला सचिव मंडल सदस्य सीपीआईएम नरेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp