Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

गुलदार का आतंक, घास काटने गई 51 वर्षीय महिला को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

दस्तक पहाड न्यूज श्रीनगर/पौड़ी। श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर खंडाह से करीब तीन किलोमीटर आगे अमदार तरौली गांव में शुक्रवार शाम गुलदार के हमले में 51 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला घास काटने के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। महिला घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला के गले पर हमला किया। कुछ समय बाद महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

Advertisement Box

आबादी के नजदीक गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने, गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है और वे वन विभाग की प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मानव-वन्यजीव संघर्ष ने बढ़ाई चिंता

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच गुलदार के हमले में महिला की मौत ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आबादी के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लोगों में भय बढ़ रहा है। अब ग्रामीणों की निगाहें वन विभाग की ओर हैं कि घटना के बाद गुलदार को लेकर क्या प्रभावी कदम उठाए जाते हैं।

शुक्रवार, 09 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
Advertisement Box
27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp