Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि में 9 से 13 नवंबर तक होगा ‘मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि-औद्योगिक विकास मेला’ आयोजन की तैयारियों को लेकर 15 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त्यमुनि में पांच दिवसीय “मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि-औद्योगिक विकास मेला” आयोजित किया जाएगा। मेला 9 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। मेले को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए 15 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में मेले के पांच दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा, स्टॉल एवं प्रदर्शनी व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित जनसहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्य स्थापना दिवस की गरिमा के अनुरूप मेले को सफल और आकर्षक बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे।मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि-औद्योगिक विकास मेला समिति ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारिक प्रतिनिधियों तथा मेले से जुड़े लोगों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है।समिति का कहना है कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से मेले को सुव्यवस्थित, भव्य और यादगार राज्योत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement Box

मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp