Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को डॉ. अनसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों और कल्पनाओं के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुदपुड़ी ने अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं की सोच, शिक्षा, मेहनत और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर निर्भर करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देने के साथ ही उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर देश और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Advertisement Box

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर समाज सेवा के अनुभव और विकसित भारत की परिकल्पना पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना है, जहां शिक्षा, समान अवसर, सामाजिक समरसता और विकास को प्राथमिकता मिले। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों को साकार करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डॉ. मुक्ता डंगवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष लक्की राणा, महासचिव लोकेश भट्ट सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेकानंद भट्ट ने किया।आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp