Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग में भाजपा हुई ‘कांग्रेसमय’! DPC चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, खलियान के बाद चोपता सीट पर भी भाजपा की सेंध, सम्पन्न नेगी ने थामा भाजपा का दामन; कांग्रेस के कई और जिला पंचायत सदस्य भी संपर्क में होने की चर्चा

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब जिला योजना समिति (DPC) चुनाव को लेकर रुद्रप्रयाग की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। खलियान जिला पंचायत सीट से घ्यालू लाल के भाजपा में शामिल होने के बाद अब चोपता जिला पंचायत वार्ड से जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी के भी भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस खेमे से भाजपा की ओर हो रहे इस राजनीतिक रुख को आगामी डीपीसी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में करीब तीन जिला पंचायत सदस्य भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इनमें कांग्रेस और निर्दलीय खेमे से जुड़े सदस्यों के नामों को लेकर भी अटकलें तेज हैं। इसी कड़ी में पारकंडी जिला पंचायत वार्ड की कांग्रेस नेत्री प्रीति पुष्पवान के नाम की भी चर्चा राजनीतिक हलकों में हो रही है। प्रीति पुष्पवान पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं। हालांकि उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं, उनके पति के निधन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने और डीपीसी सदस्य के चुनाव में उन्हें बिना शर्त समर्थन दिए जाने की चर्चा ने स्थानीय राजनीति को और गर्म कर दिया है।

Advertisement Box

डीपीसी चुनाव में बन सकता है नया समीकरण

जिला योजना समिति के चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होने के कारण सदस्यों के पाला बदलने से चुनावी गणित प्रभावित हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस के कुछ सदस्यों के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चाओं ने कांग्रेस खेमे की चिंता बढ़ा दी है। खलियान से घ्यालू लाल और चोपता से सम्पन्न नेगी के भाजपा में जाने के बाद अब निगाहें उन अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर टिकी हैं, जिनके नामों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं।यदि आने वाले दिनों में कांग्रेस या निर्दलीय खेमे से और सदस्य भाजपा में शामिल होते हैं, तो रुद्रप्रयाग के डीपीसी चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।हालांकि प्रीति पुष्पवान के भाजपा में शामिल होने अथवा भाजपा को समर्थन देने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आज फोकस में

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

और भी पढ़ें

रुद्रप्रयाग में भाजपा हुई ‘कांग्रेसमय’! DPC चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, खलियान के बाद चोपता सीट पर भी भाजपा की सेंध, सम्पन्न नेगी ने थामा भाजपा का दामन; कांग्रेस के कई और जिला पंचायत सदस्य भी संपर्क में होने की चर्चा

✕
[news_reels]
WhatsApp