Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही कार देवप्रयाग के पास खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। उत्तराखंड में टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी के किनारे खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार एक महिला समेत दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली गांव में ‘रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट’ के पास सुबह हुआ जिसमें 150 मीटर नीचे खाई में गिरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में मरने वालों में वाहन चालक भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव एवं राहत अभियान चलाया।देवप्रयाग पुलिस कोतवाली के प्रभारी कृष्ण कांत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई हरियाणा के पंजीकरण वाली कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे और रास्ते में देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर पाली गांव में वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी।उन्होंने बताया कि हादसे में चमोली जिले के कर्णप्रयाग की रहने वाली सत्येश्वरी देवी (72) और चमोली जिले के ही किमोली पारतोली निवासी वाहन चालक अनिल (33) की मौत हो गई। कृष्ण कांत ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के लाडौली गांव के निवासी उत्तम सिंह (33) तथा बीना गांव की रहने वाली सुनीता देवी (45) और उसकी 18 वर्षीय बेटी टीशा रावत दुर्घटना में घायल हो गए।बचाव दलों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी व्यक्ति आपस में रिश्तेदार थे और पूजा के लिए चंडीगढ़ से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जा रहे थे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement Box

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आज फोकस में

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp