दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जिला योजना समिति (DPC) के निर्वाचित सदस्यों की सूची सामने आ गई है। समिति में जिले के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 14 सदस्यों को निर्वाचित किया गया है। इनमें क्षेत्रीय संतुलन के साथ महिला सदस्यों को भी प्रतिनिधित्व मिला है।डीपीसी के निर्वाचित सदस्यों में भारत भूषण भट्ट, गंभीर सिंह बिष्ट, सुबोध बगवाड़ी, अमित कुमार, किरन देवी, निर्मला बहुगुणा, रीतू नेगी, ग्यालु लाल, प्रीति पुष्पवान, सम्पन्न नेगी, अजयवीर भंडारी, सरोज राणा, नीता बुटोला और जयवर्धन काण्डपाल शामिल हैं।
जिला योजना समिति जिले के विकास से जुड़ी योजनाओं और प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति के निर्वाचित सदस्यों के सामने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी होगी।डीपीसी के गठन के बाद अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों की विकास संबंधी जरूरतों को जिला योजना में शामिल कराने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।










