Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

ऊखीमठ में 150 छात्राओं को बांटे सैनिटरी नैपकिन, सेवा संकल्प फाउंडेशन की पहल, बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ऊखीमठ में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की करीब 150 छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती गीता धामी का संदेश छात्राओं के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। विद्यालय की छात्रा अध्यक्ष कुमारी खुशी ने संदेश का वाचन करते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संदेश में कहा गया कि मासिक धर्म किसी शर्म या संकोच का विषय नहीं, बल्कि हर बेटी के जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है। इसके प्रति जागरूकता और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर सजग रहना बेहद जरूरी है। सैनिटरी नैपकिन के उचित उपयोग से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। फाउंडेशन का प्रयास है कि प्रत्येक बेटी को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वह स्वस्थ, सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की ओर आगे बढ़ सके।

Advertisement Box

कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमलता नौटियाल, नामित सभासद मीरा देवी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस तरह की पहलों को बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
Advertisement Box
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आज फोकस में

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल
आज फोकस में

जब जिला मुख्यालय का अस्पताल ही अंधेरे में हो तो दूरस्थ पहाड़ की जनता किस भरोसे पर इलाज की उम्मीद करे ? सोशल मिडिया पर रुद्रप्रयाग का वीडियो वायरल

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

पहाड़ के युवाओं को 13 वर्षों से सेना की राह दिखा रहे नितिन चंद्रा, नितिन फिजिकल एकेडमी के अग्निवीर भर्ती के फाइनल ट्रायल में 70 युवाओं ने दिखाया दमखम, 15 का उत्कृष्ट प्रदर्शन

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण
आज फोकस में

केदारनाथ के रास्तों से लेकर गंगा के मायके तक पर्यटकों ने छोड़ा हजारों टन कचरा, वन्यजीवों के पेट तक पहुंचा प्रदूषण

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

और भी पढ़ें

रुद्रप्रयाग में भाजपा हुई ‘कांग्रेसमय’! DPC चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, खलियान के बाद चोपता सीट पर भी भाजपा की सेंध, सम्पन्न नेगी ने थामा भाजपा का दामन; कांग्रेस के कई और जिला पंचायत सदस्य भी संपर्क में होने की चर्चा

✕
[news_reels]
WhatsApp