Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ी खबर: DGRE के पूर्वानुमान के बाद रुद्रप्रयाग में बर्फवारी/हिमस्खलन की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी,ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील

दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून।।

Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE), चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 26 जनवरी, 2026 को सायं 05:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी से 27 जनवरी 2026 की सायं 05:00 बजे तक जनपद रुद्रप्रयाग सहित अन्य ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी एवं हिमस्खलन (Avalanche) की संभावना व्यक्त की गई है। DGRE द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग को Danger Level–2 श्रेणी में रखा गया है।पूर्वानुमान के अनुसार अधिक बर्फबारी की स्थिति में ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन (अवलांच) की घटनाएं घटित होने की आशंका बनी हुई है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय निवासियों, यात्रियों, पशुपालकों एवं पर्वतीय क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Advertisement Box

जिला प्रशासन ने जनसामान्य से निम्न सावधानियां अपनाने का आग्रह किया है—

  • 1. दिन एवं रात के समय अपने आसपास के क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी/हिमस्खलन की स्थिति की नियमित जानकारी लेते रहें।
  • 2. बर्फ गिरने या हिमस्खलन की स्थिति में अत्यंत आवश्यक होने पर ही आवागमन करें, अन्यथा ऐसे क्षेत्रों में जाने से बचें।
  • 3. घरों, अस्थायी आवासों एवं गौशालाओं की छतों पर अत्यधिक बर्फ जमा न होने दें, समय-समय पर सफाई करते रहें।
  • 4. बर्फीले क्षेत्रों में चलते समय फिसलन एवं बर्फ खिसकने की स्थिति पर विशेष नजर रखें।
  • 5. यदि किसी कारणवश अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अस्थायी रूप से रह रहे हों, तो एक-दो दिन के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित एवं निचले स्थानों पर चले जाएं।
  • 6. जिन स्थानों पर पूर्व में हिमस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं, उन क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन/आपदा परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग से संपर्क करें।

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp