Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तिलवाड़ा में उफनती नदी में फँसी तीन महिलाओं को SDRF ने सकुशल बचाया, जवानों के साहस से टला बड़ा हादसा

दस्तक पहाड न्यूज तिलवाड़ा। तिलवाड़ा क्षेत्र में उफनती नदी के बीच फँसी तीन महिलाओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने साहसिक अभियान चलाकर सकुशल रेस्क्यू कर लिया। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीनों महिलाएँ बीच धारा में फँस गई थीं, जिससे उनकी जान पर खतरा मंडरा रहा था।

जानकारी के अनुसार, आज प्रातः जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DCR) रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि तिलवाड़ा क्षेत्र में लकड़ी लेने गई तीन महिलाएँ नदी के तेज बहाव में बीच धारा में फँस गई हैं। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुँचने पर टीम ने देखा कि नदी का जलस्तर और तेज बहाव सामान्य रेस्क्यू कार्य के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में SDRF के आरक्षी प्रेम सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उफनती नदी को तैरकर पार किया। दूसरी ओर पहुँचने के बाद उन्होंने टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आसपास उपलब्ध लोहे के क्रैश गार्ड (Crash Guards) की सहायता से नदी पर अस्थायी पुल तैयार किया।इसके बाद अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में SDRF टीम ने सुनियोजित एवं सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाया और नदी के बीच फँसी तीनों महिलाओं को एक-एक कर सकुशल बाहर निकाल लिया। SDRF के इस साहसिक और त्वरित अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने टीम की बहादुरी, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है।

Advertisement Box

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp