Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश में 1035 प्राथमिक शिक्षक चयनित, सूची जारी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री आज देंगे नियुक्ति पत्र

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) भर्ती प्रक्रिया के तहत 1035 अभ्यर्थियों का चयन कर सूची जारी कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस सूची के बाद चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

शिक्षा विभाग ने पिछले वर्ष 1670 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके लिए प्रदेशभर से हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 12 जनवरी को सभी जिलों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 1035 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है। शेष पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल रोकी गई है।

Advertisement Box

इन जिलों से इतने अभ्यर्थियों का चयन

जारी सूची के अनुसार चमोली से 94, रुद्रप्रयाग से 122, उत्तरकाशी से 93, नैनीताल से 101, बागेश्वर से 77, पौड़ी से 80, पिथौरागढ़ से 72, चंपावत से 41, अल्मोड़ा से 162, देहरादून से 44, टिहरी से 132 और ऊधमसिंह नगर से 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

सरकार की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र विद्यालयों में तैनाती देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री स्वयं नियुक्ति पत्र देकर नई नियुक्तियों की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इससे लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है।

कुछ नियुक्तियां फिलहाल रुकीं

विभागीय सूत्रों के अनुसार कुछ अभ्यर्थियों के प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं, जबकि कुछ के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अधूरा है। ऐसे अभ्यर्थियों को फिलहाल नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। संबंधित मामलों के निस्तारण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp