Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

एनएसएस के 57 वें स्थापना दिवस पर चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज में समारोह, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हीरा सिंह नेगी का स्वागत-अभिनंदन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। चिल्ड्रेन अकादमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत सदस्य चोपता संपन्न नेगी, मंदाकिनी शरदोत्सव समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल, राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य संजय सजवाण तथा राबाइका की प्रधानाचार्य रागिनी नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रवक्ता हीरा सिंह नेगी को एन एस एस में उत्कृष्ट कार्य के लिए ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत-अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि चंडी प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज सेवा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। विद्यार्थी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। पूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत को याद करते हुए कहा कि चिल्ड्रेन अकादमी इंटरमीडिएट कॉलेज उनके द्वारा रोपा गया शिक्षा का एक बहुत सुंदर पौधा है। आज यह पौधा केदारघाटी में शिक्षा के एक मजबूत केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है, जहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक शैलारानी रावत की शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल को हमेशा याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रेन अकादमी इंटरमीडिएट कॉलेज केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यहां से प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

Advertisement Box

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की जेन-जी पीढ़ी के सामने अवसरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इन अवसरों का सही दिशा में उपयोग करना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा केवल सोशल मीडिया और तकनीक तक सीमित न रहें, बल्कि तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज और देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एनएसएस जैसी गतिविधियां युवाओं को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से रूबरू कराती हैं। सेवा कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और दूसरों के प्रति सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने जेन-जी को संदेश देते हुए कहा कि अपनी शिक्षा, प्रतिभा और तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करें। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि बेटियों और युवतियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। युवा पीढ़ी यदि जिम्मेदारी, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े तो समाज में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है।

जिला पंचायत सदस्य चोपता संपन्न नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। एनएसएस के स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने में एनएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यालय के एनएसएस कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से युवा पीढ़ी को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होता है।

कार्यक्रम में मन्दाकिनी शरदोत्सव अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल, पूर्व प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह रावत, वीरांगना समूह अध्यक्ष माधुरी नेगी, भाजपा मीडीया प्रभारी मनेन्द्र कुमार सहित अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक चेतना और सेवा भावना का विकास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिपाल कंडारी, प्रशासनिक अधिकारी विक्रम नेगी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हीरा नेगी, शर्मीला साहनी, वीरेन्द्र बमोला, प्रेम सिंह, पपेंद्र रावत, सौरभ भट्ट, लवली नेगी, वैशाली राज, बंदना रावत, संगीता बिष्ट, सुधा मैठाणी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीपी बमोला द्वारा किया गया।

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp