Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ यात्रा में फर्जी हेली टिकट से 5 लाख की ठगी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

दस्तक पहाड न्यूज रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

माह अगस्त में कोतवाली गुप्तकाशी में पंजीकृत मु.अ.सं. 29/2026, धारा 318(4) बीएनएस में प्रकाश में आए अभियुक्त राहुल थापा पुत्र स्वर्गीय राम थापा, निवासी शीशमबाड़ा, शेरपुर, जनपद देहरादून को पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियोग वादी करण गुजराल पुत्र अशोक गुजराल, निवासी लेक टाउन, कात्रज-कोंढवा रोड, पुणे, महाराष्ट्र द्वारा हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था, जिसमें पीड़ित से लगभग 5 लाख रुपये की ठगी की गई थी।जांच के दौरान सामने आया कि अभियुक्त द्वारा पैसों के लालच में श्रद्धालुओं को हेली टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक एवं बैंक सम्बन्धी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा कतिपय होटल संचालकों व हैली प्रदाता कम्पनियों के बारे में बताया गया है, जिस सम्बन्ध में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।पुलिस टीम में चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक दिनेश सती, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश मौजूद रहे।रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील – रुद्रप्रयाग पुलिस समस्त श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील करती है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा हेतु हेली सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ से ही करें। किसी भी अनाधिकृत वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक अथवा अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर धनराशि स्थानांतरित न करें। हेली टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी लिंक या वेबसाइट की विश्वसनीयता की पुष्टि किए बिना भुगतान न करें।किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Advertisement Box

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp