Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखण्ड : दोहरी पेंशन घोटाला उजागर: 970 लोगों की पेंशन रोकी, 12 साल से चल रहा था खेल

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।। समाज कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 970 लोगों की पेंशन पर रोक लगा दी है। ये वे लाभार्थी हैं जो अपने मूल विभाग से सेवानिवृत्ति पेंशन लेने के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग से भी दूसरी पेंशन प्राप्त कर रहे थे। मामले का खुलासा कैग (CAG) की डाटा जांच और सत्यापन के बाद हुआ, जिसके बाद शासन स्तर पर हड़कंप मच गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार कुल 1377 मामलों में दोहरी पेंशन लेने की आशंका पाई गई थी। जांच के दौरान इनमें से 93 लाभार्थियों को मृत्यु के कारण तथा 314 को सत्यापन के बाद अन्य कारणों से पोर्टल से हटा दिया गया। अब 970 लोग ऐसे पाए गए हैं जो अभी भी दोहरी पेंशन ले रहे थे, जिनकी पेंशन तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।समाज कल्याण विभाग अब इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रहा है और ट्रेजरी विभाग से भी विस्तृत डाटा मांगा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित लोग किन-किन विभागों से पेंशन ले रहे थे।

आंदोलनकारी पेंशन भी शामिल

Advertisement Box

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि दोहरी पेंशन लेने वालों में से 565 लोग राज्य आंदोलनकारी या स्वतंत्रता सेनानी पेंशन भी ले रहे थे। बाकी 405 लोग किन विभागों से अतिरिक्त पेंशन ले रहे थे, इसकी जानकारी ट्रेजरी विभाग से जुटाई जा रही है।

2013-14 से चल रही थी गड़बड़ी

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह अनियमितता हाल की नहीं बल्कि वर्ष 2013-14 से लगातार जारी थी। यानी लगभग 12 वर्षों तक सिस्टम में खामियों का फायदा उठाकर दोहरी पेंशन ली जाती रही।

शासन को भेजी गई रिपोर्ट

समाज कल्याण निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और 970 लोगों की पेंशन रोके जाने की सूचना भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके बाद शासन स्तर पर रिकवरी (वसूली), दंडात्मक कार्रवाई और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर निर्णय लिया जाएगा।

सिस्टम पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने विभागीय सत्यापन प्रक्रिया, डाटा इंटीग्रेशन और विभागों के बीच समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि शासन दोषियों से वसूली और जवाबदेही तय करने में कितनी सख्ती दिखाता है।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 13 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp