Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बर्सू में घरेलू हिंसा अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर, विलेज लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम पंचायत बर्सू में “घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पायल सिंह ने की।

शिविर में महिलाओं एवं ग्रामीणों को घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक प्रताड़ना तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक, भावनात्मक, आर्थिक और यौन उत्पीड़न भी इसके दायरे में आता है। साथ ही पीड़ित महिलाओं को मिलने वाले संरक्षण आदेश, निवास का अधिकार, भरण-पोषण, प्रतिकर, अभिरक्षा सहित अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा टोल-फ्री विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। लोगों से किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता लेने की अपील की गई।

Advertisement Box

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में ग्राम पंचायत बर्सू में “विलेज लीगल एड क्लीनिक” का शुभारंभ किया गया। सचिव श्रीमती पायल सिंह ने फीता काटकर क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन किया। यह क्लीनिक आसपास के लगभग 10 गांवों के लोगों को निःशुल्क विधिक परामर्श, कानूनी सहायता, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा स्थानीय स्तर पर विधिक समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करेगा। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी कानूनी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता भी कम होगी।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न कानूनी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष रखीं, जिनका संबंधित विधिक प्रावधानों के अनुरूप समाधान एवं आवश्यक परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सचिव श्रीमती पायल सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण का संकल्प लेने तथा हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp