Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दशज्यूला क्षेत्र में गुलदार का आतंक: जरम्वाड़ ग्राम पंचायत के ढुंग तोक में 17 बकरियों को बनाया शिकार

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों और पशुपालकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार रात ग्राम पंचायत जरम्वाड़ के ढुंग तोक में गुलदार ने हमला कर 17 बकरियों को मार डाला, जिससे स्थानीय पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ढुंग निवासी दिगपाल सिंह नेगी और सज्जन सिंह नेगी की बकरियों पर गुलदार ने देर रात हमला कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घटना का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। विभाग द्वारा प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Advertisement Box

इस घटना पर जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पहाड़ के किसान पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। खेतों में बंदर, जंगली सूअर और लंगूर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, वहीं अब गुलदार गाय-बकरियों को भी शिकार बना रहे हैं।उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने तथा वन्यजीवों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पशुपालन और खेती करना और भी मुश्किल हो जाएगा।

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता
आज फोकस में

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता

ईरान और खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
आज फोकस में

ईरान और खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

कुमोली मालकोटी गाँव में महिलाओं ने शराब की बोतलें तोड़ नशामुक्ति की लड़ाई का ऐलान, तो ‘नशा छोड़ो, गांव जोड़ो’ के नारों से गूंजा कुणजेठी गाँव, शराबबंदी का प्रस्ताव पारित
आज फोकस में

कुमोली मालकोटी गाँव में महिलाओं ने शराब की बोतलें तोड़ नशामुक्ति की लड़ाई का ऐलान, तो ‘नशा छोड़ो, गांव जोड़ो’ के नारों से गूंजा कुणजेठी गाँव, शराबबंदी का प्रस्ताव पारित

रुद्रप्रयाग जिले में ‘गोल्ड–सिल्वर गेम’ का भंडाफोड़! सोने के नाम पर पीतल, चांदी में मिलावट, सराफा बाजार में भरोसे पर बड़ा सवाल
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले में ‘गोल्ड–सिल्वर गेम’ का भंडाफोड़! सोने के नाम पर पीतल, चांदी में मिलावट, सराफा बाजार में भरोसे पर बड़ा सवाल

प्रत्येक सोमवार को जनता की समस्यायें सुनेंगे DM, जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में होगा जन संवाद
आज फोकस में

प्रत्येक सोमवार को जनता की समस्यायें सुनेंगे DM, जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में होगा जन संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 07 मार्च 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp