Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली से पहले रुद्रप्रयाग पुलिस का नशा तस्करों पर सख्त प्रहार, दो अभियुक्त अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद रुद्रप्रयाग में अवैध नशा और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन पुलिस अभियान के तहत कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो बड़ी सफलता हासिल की है।

पहली घटना 2 मार्च को चौकी दुर्गाधार की टीम ने अंजाम दी। भ्यूराज सिंह नेगी पुत्र स्व. श्री गुलाब सिंह, निवासी ग्राम बदरी कोट (सेम), पोस्ट मयकोटी, रुद्रप्रयाग को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 24 अद्धे और 3 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

Advertisement Box

दूसरी बड़ी सफलता कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस को मिली। चेकिंग के दौरान विजय राणा पुत्र होशियार सिंह, निवासी ग्राम चोपड़ा, रुद्रप्रयाग को अवैध शराब की तस्करी करते हुए दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 18 बोतल ‘सिलेक्ट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की’ बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि जनपद में अवैध नशे और शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे किसी भी गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध नशा या शराब तस्करी की सूचना पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp