Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि पीजी कॉलेज में जी.एस. प्रतियोगी परीक्षा 27 अप्रैल को, मिलेगा नकद पुरस्कार, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य अध्ययन (G.S.) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्रसंघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।छात्रसंघ उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य के नेतृत्व में छात्रों द्वारा प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुतपुरी को पत्र सौंपे जाने के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा में राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, तर्कशक्ति, करंट अफेयर्स तथा उत्तराखंड सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। प्रश्नपत्र महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा तैयार किए जाएंगे।

आवेदन और परीक्षा विवरण: परीक्षा के लिए आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में महाविद्यालय कार्यालय से श्री जयवर्धन चौहान एवं श्री कुलदीप कुमार से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं, जिन्हें पूर्ण रूप से भरकर श्री दीपक सेमवाल एवं श्री इनायत अली को परीक्षा कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क ₹30 रखा गया है, जिसका उपयोग स्टेशनरी, परीक्षा आयोजन, प्रश्नपत्र एवं परीक्षाफल तैयार करने में किया जाएगा। आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement Box

पात्रता एवं परीक्षा प्रारूप: सत्र 2025-26 में अध्ययनरत विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के सभी नियमित छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग ले सकते हैं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू रहेगी। परीक्षा अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

परीक्षा केंद्र व तिथि:परीक्षा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 अप्रैल 2026 को अपराह्न 1:00 से 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पाठ्यक्रम: परीक्षा में Indian Polity, Economics, General Science, Current Affairs, Reasoning, उत्तराखंड सामान्य ज्ञान, History, Geography तथा सामान्य हिन्दी से प्रश्न पूछे जाएंगे।

पुरस्कार: प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ₹5000, द्वितीय पर ₹2500 तथा तृतीय स्थान पर ₹1100 का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही शीर्ष 10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस दौरान छात्रसंघ के महासचिव दीपिका, शीतल, अंजलि एवं समीर चंद्र सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 12 अगस्त 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp