Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

ड्रोन की नजर में जंगल के दुश्मन: रुद्रप्रयाग वन विभाग का हाई-टेक एक्शन, आग लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाई

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने अब सख्त और आधुनिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ते तापमान और वनाग्नि के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभाग ने हाई-टेक निगरानी प्रणाली लागू कर दी है। अब जंगलों में ड्रोन और कैमरा ट्रैप के जरिए चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है, जिससे आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि वन प्रभाग की सभी छह रेंजों में संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से अब जंगलों में होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति जंगलों में आग लगाते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि बढ़ती गर्मी के इस दौर में छोटी सी लापरवाही भी बड़े वनाग्नि हादसे में बदल सकती है। ऐसे में लोग जंगलों के आसपास आग न लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। वन विभाग का यह हाई-टेक अभियान न केवल जंगलों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जिम्मेदारी का भी संकेत है।

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp