Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फलासी माँ चण्डिका बन्याथ में आज निकलेगी भव्य जलयात्रा, 108 कन्याएं लाएंगी पवित्र जल कलश

दस्तक पहाड़ न्यूज फलासी।। रुद्रप्रयाग जनपद के फलासी गांव स्थित माँ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ में आज आठवें दिन भव्य जलकलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री तुंगेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल एवं सचिव पूर्ण सिंह खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकोटि गांवों की 108 कन्याओं द्वारा पारंपरिक व धार्मिक विधि-विधान के साथ जलकलश यात्रा निकाली जाएगी।

पं त्रिलोकेश्वर प्रसाद बेंजवाल ने बताया कि जलयात्रा का विशेष धार्मिक महत्व होता है। यह यात्रा गंगा अवतरण का प्रतीक मानी जाती है, जिसमें पवित्र जल को कलशों में भरकर श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मंडप तक लाया जाता है। यात्रा में सबसे आगे चलने वाले मुख्य कलश को वर्द्धनी कलश कहा जाता है, जो सुख-समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ग्यारह अन्य कलश, भगवान शिव, नाग देवता एवं विभिन्न देवी-देवताओं के प्रतीक भी शोभायात्रा में सम्मिलित रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जलकलश यात्रा वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और देव शक्तियों के आह्वान का माध्यम मानी जाती है। यज्ञ में प्रयुक्त पवित्र जल को जीवन, आस्था और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक माना जाता है। कन्याओं द्वारा जलकलश धारण करना देवी शक्ति और पवित्रता का स्वरूप माना जाता है।

Advertisement Box

समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। फलासी गांव में 25 वर्षों बाद आयोजित हो रहे इस भव्य माँ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह बना हुआ है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
आज फोकस में

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा
आज फोकस में

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
आज फोकस में

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 11 मई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp