Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को अधिकारों की दी जानकारी

दस्तक पहाड़ न्यूज। अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत जैली में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह ने की।

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव ने “माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम” की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिक अपने भरण-पोषण एवं सम्मानजनक जीवन के लिए कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement Box

महिलाओं के अधिकारों के तहत घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा, दहेज प्रतिषेध एवं संपत्ति में अधिकार जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई-श्रम पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, न्यूनतम मजदूरी एवं श्रम कानूनों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान पैराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा घरेलू हिंसा विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने ग्रामीणों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा को दंडनीय अपराध बताते हुए पीड़ितों को कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को विभिन्न विधिक प्रावधानों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp