Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दशज्यूला के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा की सौगात: 1.75 करोड़ से राइका काण्डई का होगा भव्य विस्तार, विधायक आशा नौटियाल ने किया शिलान्यास

दस्तक पहाड़ न्यूज। अगस्त्यमुनि। केदारनाथ विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य योजना के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज काण्डई दशज्यूला में नए भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास बुधवार को किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने शिलान्यास कर परियोजना का शुभारंभ किया।

इस निर्माण परियोजना पर लगभग 1 करोड़ 75 लाख 49 हजार रुपये की लागत आएगी। इसके अंतर्गत पांच आधुनिक कक्षा-कक्षों के साथ एक आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, एक कंप्यूटर कक्ष तथा एक जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Advertisement Box

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि, “प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है। इस भवन निर्माण से दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि नए भवन और संसाधनों से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विभाग लगातार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है।

जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा और विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिलेगा।

अभिभावक संघ अध्यक्ष सतवीर जग्गी ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील तिवारी, सुमन जमलोकी, ग्राम प्रधान बैंजी काण्डई सोनम देवी, प्रधानाचार्य शिव कुमार गांधीयान, वीरेंद्र कण्डवाल, अर्जुन नेगी, नमिता काण्डपाल, कुसुम राणा, हेमा काण्डपाल, देवेंद्र बासकण्डी, विजयपाल कठैत, नरेंद्र प्रसाद मलवाल, आशुतोष पुरोहित, कालिका काण्डपाल सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp