Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब हर लड़की जाएगी कॉलेज, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप: स्नातक और डिप्लोमा की छात्राओं को हर साल ₹30,000 की सहायता, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

दस्तक पहाड़ न्यूज़ अगस्त्यमुनि।। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक जरूरतमंद छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने में सहायता प्रदान करना है। स्कॉलरशिप के तहत प्रति वर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस या शिक्षा से जुड़े अन्य खर्चों के लिए किया जा सकेगा। यह सहायता छात्राओं के पहले स्नातक (डिग्री या डिप्लोमा) पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक मिलेगी।

पात्रता

Advertisement Box

  • कक्षा 10 और 12 दोनों किसी पात्र राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की हों।
  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश लिया हो।
  • प्रवेश सरकारी या विश्वसनीय एवं मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में हो सकता है।

उत्तराखंड सहित इन राज्यों की छात्राएं कर सकती हैं आवेदन –  आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।

आवेदन की तिथियां

  • पहला चरण: 10 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026
  • दूसरा चरण: 10 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027
  • आवेदन पूरी तरह निःशुल्क हैं और केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक या पिछले एक महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • प्रवेश प्रमाण (बोनाफाइड प्रमाणपत्र या ट्यूशन फीस रसीद)

सभी दस्तावेज PDF/JPG/PNG प्रारूप में तथा 30KB से 500KB के बीच होने चाहिए। अधिक जानकारी या सहायता के लिए स्कॉलरशिप हेल्पलाइन (व्हाट्सएप): +91 9019960536।

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp