Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि महिला रामलीला अष्टम दिवस पर हनुमान जी ने लंका दहन कर जीता दर्शकों का दिल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।

अगस्त्यमुनि में वीरांगना संगठन के तत्वावधान में महिला रामलीला मंचन के अष्टम दिवस पर शनिवार रात सीता जी की खोज एवं हनुमान जी द्वारा लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया। भक्तिरस, शौर्य और भक्ति का अद्भुत संगम देखकर पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि यूकेडी के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह फर्स्वाण तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल विनोद नेगी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मंडली में यूकेडी के सूबेदार मेजर महिपाल सिंह पुण्डीर, कैप्टन चन्द्र मोहन गड़िया, सूबेदार भरत सिंह राणा, हरीश राणा, अर्जुन सिंह रावत, हवलदार रघुनाथ एवं हरेन्द्र भण्डारी रहे।

Advertisement Box

श्री राम वन्दना के बाद लीला का शुभारम्भ हुआ। प्रथम दृश्य में श्रीराम सीता वियोग में व्याकुल दिखाई दिए। लक्ष्मण ने सुग्रीव को सीता खोज में सहयोग के लिए स्मरण कराया। तत्पश्चात जामवन्त ने हनुमान जी को उनके बल का स्मरण कराते हुए समुद्र लांघकर लंका जाने के लिए प्रेरित किया। हनुमान जी ने समुद्र पार कर अशोक वाटिका में प्रवेश किया, माता सीता को श्रीराम की अंगूठी देकर संदेश दिया। इसके बाद अशोक वाटिका विध्वंस, अक्षय कुमार वध, मेघनाद द्वारा ब्रह्मपाश में बांधना और अंत में हनुमान जी द्वारा लंका दहन का मंचन अत्यंत प्रभावशाली रहा। लंका दहन के दृश्य पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियाँ बजाईं और जय बजरंगबली के नारे लगाए।श्रीराम की भूमिका में शिवानी, लक्ष्मण बनी सृष्टि, सीता बनी नेहा सुग्रीव बनी सत्येश्वरी रौथाण, हनुमान बने हिमांशु पंवार, अंगद बनी जाह्नवी, अक्षय कुमार बनी ममता कैंतुरा, मेघनाद बनी वीना पंवार, विभीषण बनी रामेश्वरी बुटोला, जामवन्त बनी अनीता रावत, रावण बनी देवेश्वरी नेगी, त्रिजटा बनी कमला देवशाली, मन्दोदरी बनी अमिता तथा मंत्री की भूमिका में अनमोल ने अपने-अपने किरदार को जीवंत कर दिया।

मुख्य अतिथि विक्रम सिंह फर्स्वाण ने रामलीला समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा, हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। राम का जीवन त्याग, मर्यादा और कर्तव्य का प्रतीक है। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीनन्द जमलोकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, महिला रामलीला मंचन हमारी संस्कृति और नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है। ये बेटियाँ साबित कर रही हैं कि मंच पर भी धर्म और मर्यादा को बचाया जा सकता है। मंच संचालन माधुरी नेगी एवं कुसुम भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। संगीत निर्देशन वी० पी० बमोला और निर्देशन अखिलेश नेगी ने किया। इस अवसर पर महिला रामलीला कमेटी की अध्यक्ष सावित्री देवी, आदर्श रामलीला कमेटी अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, देवी प्रसाद भट्ट, सुशील भट्ट, अनीता राणा, सरिता भट्ट, राजेश बेंजवाल, गजेन्द्र रौतेला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp