Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।।। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और साइबर अपराध मुक्त बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में साइबर सेल रुद्रप्रयाग द्वारा फर्जी हेली टिकट बेचने वाले साइबर ठगों के खिलाफ “Cyber Combat Force” के माध्यम से लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।यात्रा शुरू होने से पहले ही सक्रिय हुई साइबर सेल ने सोशल मीडिया, फर्जी वेबसाइटों और बैंक खातों के जरिए श्रद्धालुओं को ठगने वाले गिरोहों पर बड़ा डिजिटल प्रहार किया है। पुलिस ने अब तक 347 फर्जी फेसबुक पेज और 19 इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कराए हैं, जो हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा कर लोगों को ठग रहे थे।इसके अलावा श्रद्धालुओं को झांसा देने वाली 30 फर्जी वेबसाइटों को रिपोर्ट कर सस्पेंड कराया गया है। वहीं 189 व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल नंबरों को दूरसंचार विभाग (DoT) के माध्यम से ब्लॉक कराया गया है।हेली टिकट फ्रॉड के मामलों में पुलिस ने अब तक 48 शिकायतें प्राप्त होने पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 118 बैंक खातों पर होल्ड लगवाया है, ताकि ठगी की रकम का लेन-देन रोका जा सके। इस संबंध में कोतवाली गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में 3 मुकदमे दर्ज किए गए हैं तथा 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जनपद में साइबर अपराध से जुड़ी 229 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 144 मामलों में जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। विभिन्न साइबर अपराधों में अब तक 12 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।साइबर सेल ने केवल अपराधियों पर कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने में भी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई करते हुए 3 मामलों में कुल ₹1,12,968 की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई है।

Advertisement Box

एसपी नीहारिका तोमर ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही करें। सोशल मीडिया पर मिलने वाले लुभावने ऑफर, व्हाट्सएप पर टिकट भेजने वाले अज्ञात नंबरों और QR कोड के जरिए एडवांस भुगतान से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp