Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, गहरी खाई में गिरा युवक… पोखरी पुलिस बनी फरिश्ता

दस्तक पहाड न्यूज चमोली।। खतरनाक स्थानों पर सेल्फी का शौक एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते बचा। दिनांक 29.05.2026 को रवि जोशी निवासी बिंदुखत्ता, थाना-लालकुआं नैनीताल द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि उसका दोस्त कुशाल सिंह भंडारी निवासी उपरोक्त सेल्फी लेते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा है।

सूचना मिलते ही थाना पोखरी पुलिस के अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह एवं हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह मय आपदा उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर दुर्गम खाई में उतरते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खड़ी चट्टान एवं गहरी खाई के बीच कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद घायल युवक को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।जिसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। युवक के मुंह एवं सिर पर हल्की चोटें आई हैं। समय रहते पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से युवक की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया।चमोली पुलिस की पर्यटकों एवं यात्रियों से अपील है कि खतरनाक स्थानों, गहरी खाइयों, नदी किनारों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सेल्फी लेने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp