Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुबह ओपनिंग, रात को नदी में फेंक दी समूची शराब की दुकान, स्यालसौड़ चंद्रापुरी में शराब की उप-दुकान का विरोध, पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के स्यालसौड़ (चंद्रापुरी) क्षेत्र में शराब की उप-दुकान खोले जाने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। अगस्त्यमुनि स्थित शराब की दुकान की शाखा के रूप में स्यालसौड़ में खोली गई उप-दुकान का स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध किया। बताया जा रहा है कि दुकान दिन में खुली, लेकिन रात होते-होते विरोध इतना उग्र हो गया कि महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर नदी में फेंक दिया।

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होगा और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी। इसी को लेकर उन्होंने एकजुट होकर दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, दुकान संचालक का कहना है कि उप-दुकान सभी निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप खोली गई थी तथा इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे। आरोप है कि स्यालसौड़ पुलिस बैरियर पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से नशे की हालत में सिविल वर्दी पहनकर मौके पर पहुंचकर उक्रांद नेता डॉ. आशुतोष भण्डारी, प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज वैष्णव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। शराब की उप-दुकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानून-व्यवस्था और पुलिसकर्मी पर लगे गंभीर आरोपों के कारण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रवासियों की नजरें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp