Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जखोली के मरगावँ में 9 वीं की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

दस्तक पहाड़ न्यूज।। जखोली। विकासखंड जखोली के अग्सत्यमुनि थाना अंतर्गत ग्रामपंचायत कंडाली के राजस्व ग्राम मरगावँ में रविवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि मृतका स्वाति पुत्री बीरेंद्र सिंह मूल रूप से ग्राम ग्वाड़ भणज की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से कंडाली गांव स्थित अपने नाना सुरेंद्र सिंह के घर मरगावँ में रह रही थी। वह कक्षा 9 में राइका तैला में पढ़ती थी। किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी ने कथित तौर पर घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उसके नाना-नानी चारापत्ती लेने और बकरियां चुगाने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान किशोरी घर पर अकेली थी। करीब 11 बजे जब उसकी नानी घर लौटी और स्वाति को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। घर के अंदर देखने पर किशोरी पंखे से लटकी हुई मिली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp