Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

श्री पूर्णानंद पुरोहित( मास्टर दादा) जी की जन्म शताब्दी पर क्वीली में होगा भव्य समारोह, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी करेंगे शिरकत

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम क्वीली में 5 जून को आदरणीय श्री पूर्णानंद पुरोहित (मास्टर दादा) की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्री नन्दा नाभ्या सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी होंगे। इस अवसर पर वह “एक वृक्ष गुरु के नाम” अभियान का शुभारम्भ करेंगे तथा अपने पूज्य गुरु श्री पूर्णानंद पुरोहित जी के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और गुरु सम्मान का संदेश देंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाली 101 मातृशक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।जन्म शताब्दी समारोह में मास्टर दादा का 101 किलोग्राम पुष्पों से पुष्पाभिषेक किया जाएगा। वहीं क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर ईष्ट देवी भगवती नंदा मंदिर में वैदिक विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन भी होगा।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत रुद्रप्रयाग की प्रतिष्ठित कलश संस्था द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध लोक कलाकार दिगम्बर बिष्ट एवं उनकी टीम उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देंगी। स्थानीय महिला समूहों द्वारा पारंपरिक झुमैलो एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा श्री पूर्णानंद पुरोहित जी के जीवन पर आधारित स्मारिका “जीवन के सौ बसंत” का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भण्डारे की व्यवस्था की गई है।

Advertisement Box

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पंकज पुरोहित ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मास्टर दादा के शिक्षा, संस्कार, समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन-दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि श्री पूर्णानंद पुरोहित का व्यक्तित्व पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और यह समारोह उनके योगदान को स्मरण करने का एक विनम्र प्रयास है।श्री नन्दा नाभ्या सेवा ट्रस्ट ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
Advertisement Box
27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp