Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चंद्रापुरी में शराब उप-दुकान विरोध के दौरान मारपीट का आरोप, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, देखिए वीडियो

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि  /चंद्रापुरी। चंद्रापुरी में प्रस्तावित शराब की उप-दुकान के विरोध के बीच सोमवार देर रात तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूकेडी नेता डॉ. आशुतोष भंडारी एवं अगस्त्यमुनि विकासखंड प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज वैष्णव के साथ कथित रूप से कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा और सुमंत्र तिवारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे युवा साथियों से सूचना मिली कि चंद्रापुरी में शराब की उप-दुकान का विरोध कर रहे डॉ. आशुतोष भंडारी और मनोज वैष्णव के साथ कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई।बताया गया कि घटना के बाद दोनों घायल नेताओं को अगस्त्यमुनि अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया गया। आरोप है कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा एवं सुमंत तिवारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि चंद्रापुरी क्षेत्र की महिलाएं और स्थानीय लोग लंबे समय से शराब की उप-दुकान का विरोध कर रहे हैं और जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग भी की गई है। दस्तक पहाड़ न्यूज़ इस मामले में पुलिस प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

Advertisement Box

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp