Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा: पत्थर गिरने से युवती की मौत, दो श्रद्धालु घायल

दस्तक पहाड न्यूज केदारनाथ।। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितारगंज शक्तिफार्म निवासी मीनाक्षी रौतेला (पुत्री शिवराज सिंह रौतेला) केदारनाथ यात्रा पर थीं। यात्रा के दौरान पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों एवं राहत-बचाव दल ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।हादसे में दो अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Advertisement Box

घटना के बाद यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस एवं राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।

दस्तक पहाड़ न्यूज़ जन-जन की आवाज़ 🙏🕉️

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp