Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कार्तिक स्वामी धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, 14 जून को निकलेगी भव्य जल कलश यात्रा

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।  देवसेनापति भगवान कार्तिकेय की पावन तपोस्थली कार्तिक स्वामी धाम में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने यज्ञशाला में पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा वातावरण देखने को मिला।प्रातःकाल से ही विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ दी गई आहुतियों से संपूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक चेतना से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक आचार्य वासुदेव प्रसाद थपलियाल ने भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि शिव भक्ति मनुष्य को जीवन में शांति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने शिव पुराण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।कथा और भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु शिवमय वातावरण में पूरी तरह भावविभोर नजर आए। भक्तों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की खुशहाली के लिए यज्ञ में आहुति अर्पित कर मंगलकामनाएं कीं। महायज्ञ परिसर में दिनभर धार्मिक गतिविधियों का क्रम जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने महायज्ञ में सहभागिता करते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि महायज्ञ एवं पुराण वाचन कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आगामी 14 जून को विश्व की सबसे बड़ी एवं दुर्गम पर्वतीय मार्गों से होकर गुजरने वाली भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और विशाल जनसहभागिता के लिए प्रसिद्ध इस यात्रा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से इस पावन जल कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

महायज्ञ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने में कार्तिकेय मंदिर समिति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न गांवों एवं युवक मंगल दलों, स्वयंसेवकों तथा स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। इन दिनों संपूर्ण कुमार लोक क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का साक्षी बना हुआ है।

Advertisement Box

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी,जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, मंदिर समिति प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, अंकुर रौथाण, हरीश गुसाईं, महेंद्र रावत, कुंवर सिंह नेगी, दिनेश थपलियाल, सुधीर नौटियाल, आशुतोष भट्ट, श्रीकृष्ण गैरोला, नवीन कंडोला, दीपक चमोला, सुभाष भट्ट, अरविंद भट्ट, आदित्य भट्ट, संगीता नेगी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 11 जून 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp