Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

NH की दीवारों में दरारें, मलबे से नुकसान; मनोज रावत बोले— अगस्त्यमुनि के ऊपर रखा गया है बरसाती बम

दस्तक पहाड़ न्यूज़ | अगस्त्यमुनि।। अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के निर्माणाधीन बाईपास को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। मानसून पूर्व हुई बारिश के बाद बाईपास निर्माण क्षेत्र से बहकर आए मलबे से मंदिर के ऊपर स्थित खेती की जमीनों और कुछ भवनों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने एनएच निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।पूर्व विधायक मनोज रावत ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व पार्षद भूपेंद्र राणा ‘गोल्डी’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, रजनी देवी तथा अन्य स्थानीय लोगों के साथ निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण किया।मनोज रावत ने कहा कि चौंड क्षेत्र में भट्ट परिवार की भूमि पर एनएच द्वारा डंपिंग जोन बनाया गया था, जिसका पहले भी स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहली ही बारिश में उनकी आशंकाएं सही साबित हो गई हैं और निर्माण क्षेत्र से निकला मलबा नीचे की ओर बहकर नुकसान पहुंचा रहा है।उन्होंने कहा कि अगस्त्यमुनि शहर के ऊपर बनाया जा रहा बाईपास भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकता है। रावत के अनुसार कई सुरक्षा दीवारों में अभी से दरारें दिखाई दे रही हैं, जो निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती हैं। उनका कहना है कि यदि ये संरचनाएं बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होती हैं तो भारी मात्रा में मलबा शहर की ओर आ सकता है।पूर्व विधायक ने एनएच अधिकारियों पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से तत्काल तकनीकी जांच कराकर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की। पूर्व विधायक मनोज रावत ने अगस्त्यमुनि के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर शहर की सुरक्षा के लिए सामूहिक पहल करने का आह्वान किया।

Advertisement Box
पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp