Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

पारंपरिक कला बन रही आजीविका का आधार, गांव में ही दिखने लगी रोजगार की नई उम्मीद

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन और सीमित रोजगार के अवसरों के बीच ऊखीमठ विकासखंड का मक्कू गांव आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल गढ़ता नजर आ रहा है। यहां महिलाओं और युवाओं के हाथों में रिंगाल और बांस की कला न केवल आकार ले रही है, बल्कि रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी जगा रही है।एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित 14 दिवसीय रिंगाल एवं बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार की मांग से जोड़ने का हुनर सीख रहे हैं। 17 जून से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 30 जून तक चलेगा।प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं और युवा रिंगाल एवं बांस से पेन स्टैंड, टोकरी, डस्टबिन, हेयर क्लिप सहित कई उपयोगी और आकर्षक उत्पाद तैयार करना सीख रहे हैं। खास बात यह है कि यह प्रशिक्षण केवल शिल्प तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों को उद्यमिता, ब्रांडिंग, विपणन और बैंक ऋण की जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए भी तैयार किया जा रहा है। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार का कहना है कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित ऐसे प्रशिक्षण गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उनका मानना है कि यदि ग्रामीण बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद तैयार करें तो रिंगाल शिल्प आय का स्थायी साधन बन सकता है। प्रशिक्षण में शामिल आशा देवी, पूनम देवी और सुरकली देवी जैसी महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि यह प्रशिक्षण उनके लिए नए अवसर लेकर आया है और अब वे अपने गांव में रहकर ही रोजगार के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।ग्रामीणों का मानना है कि रिंगाल जैसी पारंपरिक कला को बढ़ावा देकर न केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सकता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा सकते हैं। मक्कू में चल रहा यह प्रयास इस बात का उदाहरण बन रहा है कि सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने पर पहाड़ के संसाधन ही पहाड़ की समृद्धि का आधार बन सकते हैं। ग्राम प्रधान सुनीता देवी सहित स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह पहल आने वाले समय में कई परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ गांव में स्वरोजगार की नई कहानी लिखेगी।

Advertisement Box

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp