Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मक्कूमठ में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर सील

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मक्कूमठ में खाद्य संरक्षा एवं औषधि सुरक्षा संबंधी औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।

निरीक्षण अभियान में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री मनोज कुमार सेमवाल एवं औषधि निरीक्षक श्री अमित कुमार आजाद ने प्रतिभाग किया। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों, होटलों और रिसॉर्ट्स का गहन निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य एवं औषधि सुरक्षा मानकों तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठान बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय टीम ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर को बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं विभिन्न होटलों एवं रिसॉर्ट्स में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और स्वच्छता मानकों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और साफ-सफाई में कमियां पाए जाने पर सचिव डीएलएसए श्रीमती पायल सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान दो खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर तीन होटल संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

श्रीमती पायल सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों, खाद्य एवं औषधि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

दस्तक पहाड़ न्यूज़ : जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन की सख्ती, मक्कूमठ में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp