Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून 2026 को गुरुद्वारे के सेवादारों एवं वहां पहुंचे कुछ निहंग सिख यात्रियों के मध्य उत्पन्न हुए विवाद का समाधान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सिख समुदाय के धार्मिक एवं प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण ढंग से कर लिया गया है। सफल वार्ता एवं आपसी संवाद के उपरांत सभी निहंग सिख यात्री गुरुद्वारा परिसर से नीचे उतरकर शांतिपूर्वक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।ज्ञातव्य है कि विवाद के उपरांत कुछ निहंग सिख यात्री गुरुद्वारे की छत पर चले गए थे तथा उन्होंने छत तक पहुंचने वाले मार्ग को बंद कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। इस दौरान आज पंजाब एवं पोंटा साहिब से आए सिख समुदाय के धार्मिक एवं प्रबुद्ध जनों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मध्यस्थता करते हुए सभी पक्षों से संवाद स्थापित किया, जिसके फलस्वरूप गतिरोध समाप्त हो गया।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रशासन घटना के बाद से ही लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था तथा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ चारधाम यात्रा एवं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मौके पर तैनात रहीं। उन्होंने बताया कि सफल संवाद के चलते कुछ निहंग यात्री पूर्व में ही नीचे आ गए थे, जबकि शेष यात्री आज वार्ता के बाद शांतिपूर्वक नीचे उतरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच हेतु विस्तृत इंक्वायरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिससे विवाद के कारणों एवं परिस्थितियों का निष्पक्ष आकलन किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित रखना है। उन्होंने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन द्वारा निहंग सिख यात्रियों के साथ लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में तीन निहंग सिख यात्री नीचे आ गए थे, जबकि आज पंजाब से आए सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मध्यस्थता किए जाने के बाद शेष यात्रियों ने भी शांतिपूर्वक नीचे उतरकर स्थान छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच की जाएगी तथा विवाद के कारणों एवं घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण करने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर पंजाब एवं पोंटा साहिब से आए प्रतिनिधिमंडल के बाबा गग्गड़ जी तथा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति नगरासू के सेवादार बाबा बेअंत सिंह ने बताया कि सभी पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप विवाद का समाधान निकल आया। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी निहंग सिख यात्री शांतिपूर्ण ढंग से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।

जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जनपद में श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूर्णतः सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन ने सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें।

 

 

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp