Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

30 जून से हड़ताल पर जाएंगे अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

दस्तक पहाड़ News रुद्रप्रयाग।। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में वर्ष 2013 से कार्यरत पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर 29 जून 2026 तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से उनके वेतन/मानदेय में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ाने और सभी पर्यावरण मित्रों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों ने 10 वर्षों से कार्यरत पर्यावरण मित्रों को स्थायी तथा 5 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को संविदा पर समायोजित करने की मांग उठाई है। साथ ही सभी पर्यावरण मित्रों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध कराने और आउटसोर्स एवं ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की भी मांग की गई है। पर्यावरण मित्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और उनकी सेवाओं को आउटसोर्स या ठेकेदारी व्यवस्था के तहत दिया गया तो वे आंदोलन और हड़ताल के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निकाय प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने वालों में सुमित, घनश्याम, आमित, शनी, शिवम सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र शामिल रहे। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि 29 जून तक मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 30 जून से नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Advertisement Box

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp