Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाबालिग बेटी की जिद के आगे बेबस हुए परिजन, करा दी सगाई तो पहुंचा प्रशासन, दी सख्त हिदायत

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की बछणस्यूं पट्टी में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई कराए जाने की शिकायत कंट्रोल रूम में मिलने के बाद जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक सुरेंद्र सिंह, केस वर्कर अखिलेश तथा मिशन शक्ति की जेंडर स्पेशलिस्ट अंजनी ने नाबालिग के घर पहुंचकर जांच की।जांच के दौरान पता चला कि चार दिन पहले ही नाबालिग की सगाई पौड़ी निवासी एक युवक से कर दी गई थी। पूछताछ में सामने आया कि किशोरी पिछले दो वर्षों से उक्त युवक के संपर्क में थी और उसी से विवाह करने की जिद करते हुए लगातार परिजनों पर दबाव बना रही थी। परिजनों ने बताया कि इसी दबाव के चलते उन्होंने नाबालिग की सगाई कर दी।

Advertisement Box

जांच टीम ने परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका का विवाह कराना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि नाबालिग से संबंध होने की स्थिति में संबंधित युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित आश्वासन दिया कि बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले उसका विवाह नहीं कराया जाएगा। वहीं, संबंधित युवक को भी पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया है, ताकि उसे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रावधानों की जानकारी दी जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में निर्धारित आयु से पहले विवाह कराने का प्रयास किया गया तो संबंधित सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp