Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखण्ड में आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी : समान कार्य के लिए मिलेगा समान वेतन, सरकार ने बदली कट-ऑफ तिथि

दस्तक पहाड़ न्यूज़ देहरादून, 01 जुलाई 2026।। उत्तराखंड शासन ने विभिन्न विभागों में उपनल (UPNL) के माध्यम से आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शासन के सचिव युगल किशोर पंत द्वारा जारी आदेश में समान कार्य के लिए समान वेतन (Equal Pay for Equal Work) के लाभ से संबंधित कट-ऑफ तिथि में संशोधन किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में निर्धारित 12 नवंबर 2018 की कट-ऑफ तिथि को संशोधित कर 15 अक्टूबर 2024 कर दिया गया है। यह संशोधन 03 फरवरी 2026 और 20 फरवरी 2026 को जारी शासनादेशों में भी लागू माना जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार, पात्र उपनल कर्मचारियों को 01 मार्च 2026 से समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में लिया गया है। इसके अलावा आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपनल कर्मचारियों से जुड़े अन्य विषयों एवं भविष्य में उत्पन्न होने वाले मामलों पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति द्वारा विचार कर आवश्यक कार्रवाई और सिफारिशें की जाएंगी।इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों उपनल एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement Box
पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp